मुरैना -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में पदस्थ एक एएसआई (ASI) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। एएसआई द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने से पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है। एएसआई राकेश यादव ने थाना परिसर के सरकारी आवास में फांसी लगाकर जान दे दी है। बताया जाता है कि मृतक ASI राकेश यादव जिले के बागचीनी थाने में पदस्थ थे। घटना की सूचना पर ASP डॉ. अरविन्द ठाकुर FSL टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम मौका मुआयना कर घटना की जांच कर रही है। बागचीनी थाना परिसर के शासकीय आवास में खुदकुशी की है। पुलिस टीम सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक काफी दिनों से डिप्रेशन में था। संभवतः मानसिक परेशानी के चलते उन्होंने यह आत्मघातक उठा लिया।
0 Comments