Rahul Gandhi Plea in Modi Surname Case Review Decision Petition Gujarat High Court Full News in Hindi

गुजरात हाईकोर्ट राहुल गांधी की सजा पर रोक वाली याचिका पर थोड़ी देर में फैसला सुनाएगा। दरअसल, मोदी उपनाम वाली टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दोषी करार दिया गया था। उन्हें दो साल की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद उनकी संसद की सदस्यता भी चली गई थी। इससे पहले हाईकोर्ट की ओर से गुरुवार को जारी सूची के अनुसार न्यायमूर्ति हेमंत प्रच्छक की अदालत शुक्रवार सुबह 11 बजे फैसला सुनाएगी। अगर कोर्ट ने राहुल की दोषसिद्धि पर रोक लगर दी तो  उनकी संसद सदस्यता बहाल होने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।