मुरार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये व्यापारियों के साथ हुई बैठक

 

दुकान के बाहर सामग्री न रखने एवं लाइन के बाहर वाहन खड़ा न करने पर बनी सहमति 

दुकान के सामने सड़क पर रखी सामग्री व लाइन के बाहर खड़े वाहन होंगे जब्त  

ग्वालियर शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये जिला प्रशासन, नगर निगम व पुलिस द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में मुरार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये बुधवार को मुरार के व्यापार मण्डल के साथ अधिकारियों की अहम बैठक हुई। 
 
मुरार के प्रभारी एसडीएम श्री सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि बैठक में व्यापारियों से कहा गया कि मुरार क्षेत्र के बाजारों में दुकानदार अपना सामान व होर्डिंग इत्यादि दुकान के बाहर न रखें। साथ ही सड़क के दोनों ओर डाली गई सफेद लाइन के भीतर ही दुकानदार स्वयं और अपने ग्राहकों के वाहन खड़े कराएँ। लाइन के बाहर कोई भी वाहन खड़ा न हो। व्यापारियों ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई। 

बैठक में स्पष्ट किया गया कि अब जो भी सामग्री व वाहन इत्यादि अवैध रूप से सड़क पर रखा पाया गया तो उसे जब्त करने की कार्रवाई की जायेगी। बैठक में जिला प्रशासन, नगर निगम व पुलिस के अधिकारी मौजूद थे। 

Post a Comment

0 Comments

JOIN WHATSAPP GROUP

JOIN WHATSAPP GROUP
MORENA UPDATE WHATSAPP GROUP