कलेक्टर अंकित अस्थाना ने नगर निगम कमिश्नर देवेन्द्र सिंह चौहान के साथ जौरा रोड़ का औचक निरीक्षण किया। 
 विदित है कि जौरा रोड़ पर डंडोतिया मार्केट के सामने रोड़ की हालत बहुत खराब है और लंबे समय से पानी भरा रहता है। कलेक्टर ने नगर निगम कमिश्नर को शीघ्र पानी निकासी के निर्देश दिये। 
इस अवसर पर नगर निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।