मुरैना --थाना माताबसैया पुलिस व्दारा हत्या के प्रकरण में करीबन 02 वर्ष से फरार चल रहे 2500-2500/- रूपये के 02 इनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार ।

मुरैना --  पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ (भापुसे) द्वारा जिले में घटित गंभीर अपराधों में फरार चल रहे ईनामी / फरारी बदमाशों की धरपकड हेतु सम्पूर्ण जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त अभियान के तारतम्य में  अति. पुलिस अधीक्षक डॉ अरविन्द सिंह ठाकुर के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मुरैना  विजय सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना माताबसैया पुलिस व्दारा हत्या के प्रकरण में 02 वर्ष से फरार 2500-2500/- रूपये के 02 इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। दिनांक 08.12.2022 को फरियादी दलवीर सिंह निवासी भटपुरा नदी की रिपोर्ट पर से आरोपीगण के विरुद्ध अपराध क्रमांक 276/22 धारा 302,294,147,148,149 ताहि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था, उक्त प्रकरण में आरोपीगण घटना दिनांक से ही फरार चल रहे थे, उपरोक्त आरोपीगण की गिरफ्तारी पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 2500-2500/- रूपये का ईनाम भी उद्घोषित किया गया था। यह कि दिनांक 29.08.24 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर उक्त प्रकरण में 02 वर्षों की अवधि से फरार चल रहे 2500-2500/- रूपये के 02 ईनामी आरोपीगण को ग्राम अजनौधा तिराहा प्रतिक्षालय से गिरफ्तार किया गया।

सराहनीय योगदानः उक्त कार्यवाही में उनि. जयपाल सिह गुर्जर थाना प्रभारी थाना माताबसैया, सउनि योगेन्द्र सिह भदौरिया, प्र.आर. 910 गादीपाल, प्र.आर. 968 शिवसिंह, आर 1340 सौरभ शर्मा आर 489 प्रदीप कुमार आर 652 वीर सिह, आर 443 दीपेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।

Post a Comment

0 Comments

JOIN WHATSAPP GROUP

JOIN WHATSAPP GROUP
MORENA UPDATE WHATSAPP GROUP