केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो वायरल हो गया है। इसमें भाजपा का एक कार्यकर्ता उन पर फूल बरसाता दिख रहा है और सिंधिया उसे रोकते हुए।

ज्योतिरादित्य सिंधिया कार्यकर्ता को रोकने की कोशिश करते हुए।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो गुना है, जिसमें एक कार्यकर्ता उन पर फूल बरसा रहा है। सिंधिया बार-बार कहते दिख रहे हैं कि 'मैं तुम्हारा काम करा दूंगा राजू, अब फूल बरसाना बंद करो'।
वीडियो गुना का बताया जा रहा है। दो दिन पहले वहां आदिवासियों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें सिंधिया के नाचने का एक वीडियो भी सामने आया था और वह वायरल भी हुआ था। इस दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता उनके पास कुछ फरियाद लेकर पहुंचा था। वह हाथ में फूलों से भरी पॉलीथिन लेकर गया था। वह सिंधिया पर फूल बरसा रहा था। सिंधिया उसे रोक रहे थे। राजू नाम का यह कार्यकर्ता फिर भी नहीं माना।
0 Comments