ग्वालियर --शहर के कुख्यात बदमाश आकाश जादौन को पुलिस ने शॉर्ट एउनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 4 बजे पुलिस और आकाश का आमना-सामना हुआ। इसके बाद बदमाश ने भागने का भी प्रयास किया। मुठभेड के दौरान गोलियां चली। एक गोली आकाश को लगी जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद उसे पुलिस अस्पताल लेकर आई। शीतला माता मंदिर के पास रेलवे ब्रिज के नीचे घेरा शहर में सत्यम ट्रेवल्स के संचालक संतोष गुप्ता की पत्नी अनीता गुप्ता की लूट के लिए हत्या और दीनदयाल नगर में शिक्षिका सरिता परिहार की सोने की चेन लूटने वाली गैंग के सरगना आकाश जादौन को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में पकडा है। पुलिस घटना के बाद से ही घेराबंदी में लगी थी। पुलिस ने सुबह उसे शिवपुरी लिंक रोड पर शीतला माता मंदिर के पास रेलवे ब्रिज के नीचे घेर लिया। वह बाइक से जा रहा था। इसी दौरान उसने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद एक पिस्टल से दो गोलियां चलाईं, जवाब में पुलिस ने भी 6 राउंड फायर किए। गोली लगने से आकाश घायल दो गोली आकाश के पैर में गली जिसके बाद गोली लगने से आकाश घायल हो गया। उसे जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। दूसरे लुटेरे सोहम भदोरिया को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उधर तीसरे आरोपित मयंका की भी घंराबंदी में पुलिस लगी है। इस गैंग ने शहर में हत्या और लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर खलबली मचा दी थी। जिस बदमाश आकाश जादोन को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में पकडा उसी ने अनीता को गोली मारी थी जबकि मयंक भदोरिया दोनों वारदातों में गाडी चला रहा था। इस मामले में आकाश पर 30 हजार और अन्य दोनों अपरधियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित था। इस टीम ने की कार्रवाई क्राइम ब्रांच के एएसपी सियाज़ केएम, एसआई राजीव सोलंकी, एसआई शिशिर तिवारी और उनकी टीम ने घेराबंदी कर शॉर्ट एनकाउंटर में बदमाश को पकड़ा।
आपका हमारे ब्लॉग पर स्वागत है अगर आपको हमारे ब्लॉग पोस्ट पसंद आते हैँ तो पोस्ट लाइक जरूर करें एवं फॉलो करें! धन्यवाद MORENA UPDATE
अस्वीकरण: हम केवल शिक्षा के उद्देश्य से अपने दर्शकों को सामान्य जानकारी, न्यूज़, देश विदेश शहर की ख़बरें, अन्य जानकारी शिक्षा के हिसाब से, जॉब्स की जानकारी, एवं हेल्थ, बीमारी, सर्जरी, उपचार और दवाओं के बारे में सामान्य जानकारी प्रदान करने का एक साधन हैं। प्रदान की गई जानकारी का उपयोग आपके चिकित्सक के मार्गदर्शन के बिना किसी भी बीमारी या चिकित्सा स्थिति के निदान और/या उपचार के लिए नहीं किया जाना चाहिए। कोई भी उपचार या दवा शुरू करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें। सभी को जानकारी देने के हिसाब से कंटेंट अन्य जगह से कॉपी करके आपको जानकारी उपलब्ध करते हैं किसी को कोई परेशानी हो संपर्क करें हमसे हम उस कंटेंट को हटा देंगे धन्यवाद
0 Comments